डिप्टी सीएम ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
कैंट विधानसभा क्षेत्र के चारों मण्डलों में कंबल वितरण

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी भीषण ठंड को देखते हुए डिप्टी सी एम ब्रजेश पाठक द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरण करने के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि
भाजपा सरकार गरीबों की मदद कर रही है। गरीबों को कंबल बांटे जा रहे हैं। निराश्रित लोगों के लिए रैन बसेरे बनाए गए हैं। जिसमें भोजन, चाय-पानी आदि की व्यवस्था है। हमारी सरकार गरीबों की हर संभव मदद के लिए डटी है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार जरूरतमंद लोगों के साथ है। कोई भी व्यक्ति अपने को अकेला न समझे। भाजपा आपकी पार्टी है। हम सब परिवार के सदस्य की तरह हैं। कैंट मंडल प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ (4 मंडलों) में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक द्वारा कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा आनंद द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील वाजपेयी, मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष रवि कुमार, मंडल उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री प्रशांत मिश्र, विधानसभा संयोजक विनायक पांडेय, पार्षद सुशील तिवारी, नगर मंत्री योगेंद्र पटेल,
पार्षद पीयूष दीवान, पार्षद प्रतिनिधि सुधीर मिश्र, लखविंदर पाल, सुशील तिवारी, मानस बाहरी, अतुल सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक विश्वकर्मा, अनिल पांडेय, संदीप, राजकुमार गौड़ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



