उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

कल सामान्य कार्य दिवस की भांति खुलेंगे प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। होली पर्व को लेकर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को

उत्तर प्रदेश शासन ने होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए आगामी माह 03 मार्च (दिन मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

यह अवकाश निगोशियेबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन घोषित किया गया है। शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्व में घोषित 02 मार्च (होलिका दहन) तथा 04 मार्च को होली के राजपत्रित अवकाशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।

उक्त घोषित सार्वजनिक अवकाश के दृष्टिगत, प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय, संस्थान, बैंक, कोषागार आदि कल 28 फरवरी, (दिन शनिवार) को सामान्य कार्य दिवस के भांति खुले रहेंगे। इस सम्बन्ध में सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button