उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

राजधानी में पार्को मंदिरों में योगासन की गूंज 

लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मंदिर में किया योगासन

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम मंदिर पार्को से लेकर कार्यालय सरकारी विभागों में योगासन किया गया।

रविवार को योग दिवस पर लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने सूर्योदय की किरणे निकलने से पहले ही

जगेश्वर धाम महादेव मंदिर पहुंचकर योग साधना की। इसके अलावा विकास नगर के प्रेरणा वाटिका पार्क सेक्टर -11 में वीरेंद्र तिवारी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें दर्जनों की संख्या लोग पहुंचकर योगासन में शामिल रहे। वीरेंद्र तिवारी ने बताया पार्क में प्रातः कालीन नियमित योगासन किया जाता है।

लोगों का समय निर्धारित है वह पार्क पहुंच जाते है। उन्होंने कहा लोगों से यही अपील है की स्वस्थ रहने के लिए अपने जीवन योगासन करने का हिस्सा बनाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button