उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कुख्यात अपराधी मोंटी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उधम सिंह गैंग का शूटर, 50 हजार का था इनामी

 

मुरादाबाद। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उधम सिंह गैंग का शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार देर रात्रि संयुक्त ऑपरेशन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर 50 हजार का इनामी

आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया। मृतक शूटर मोंटी ने महानगर के एक निर्यातक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि जनपद हापुड़ के मीरपुर कला निवासी आशु चड्ढा उर्फ मोंटी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी था।

हाल ही में उसने मुरादाबाद के एक प्रतिष्ठित निर्यातक वजीर चंद्र एक्सपोर्ट के संचालक सिवल लाइंस क्षेत्र निवासी अरशू ढल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और उन पर जानलेवा हमला भी किया था।

एसटीएफ मेरठ फील्ड यूनिट और मुरादाबाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। बुधवार देर रात को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास घेराबंदी की।

खुद को घिरता देख मोंटी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट कार, .32 बोर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेड पिस्टल, .32 बोर की रिवॉल्वर और 12 बोर की बंदूक बरामद की है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। उसके खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और मुरादाबाद में कुल 36 संगीन मुकदमे दर्ज थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button