उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने जिलाधिकारी व सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने सदस्यता अभियान में हासिल किया 7 वां स्थान 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलाधिकारियो व सदस्यों को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। शनिवार को राजभवन स्थित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा जिलाधिकारी बलिया रविन्द्र कुमार आईएएस जिन्होंने भीषण अग्निकाण्ड में 121 घर जल गये थे वहां लोगों को उन्होंने पुर्नवास की सहायता और शासन के सहयोग से भरपूर मात्रा में राहत सामग्री का वितरण कराया गया था।

साथ ही जिलाधिकारी गाजीपुर मंगलाप्रसाद सिंह आईएएस द्वारा इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी का सदस्यता अभियान चलाकर 7 वाँ स्थान प्राप्त किया था। इसके एवज में दोनो अधिकारियों को राज्यपाल द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं

प्रदेश प्रबन्ध समिति के सदस्य एवं लखनऊ इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 16 जुलाई को हुई एजीएम में प्रदेश के सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कार्यो में व्यस्त होने के कारण दोनो अधिकारी नहीं. पहुंच सके। इसके लिए प्रदेश सचिव हेमा बिन्दु नायक एवं सभी पदाधिकारियों ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए आग्रह किया कि दोनो अधिकारियों को पुनः समय देकर प्रशस्ति पत्र देने की स्वीकृति प्रदान की जाए। इस मौके पर राज्यपाल के साथ प्रदेश कार्यसमिति के अमरनाथ मिश्र,स्वेता सिंह तलवार ,रविन्द्र कुमार आईएएस, मंगलाप्रसाद सिंह आईएएस उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button