अटल ने भारत को बनाया शक्तिशाली राष्ट्र – राजनाथ सिंह
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर एकल काव्य पाठ

योगी आदित्यनाथ, डॉ कुमार विश्वास, ब्रजेश पाठक रहे मौजूद
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अटल का व्यक्तित्व भारत ही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में उतना ही सम्मान होता है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाने का संपना संजोया।
बड़ी ही शिद्दत से उन्होंने इस सपने को पूरा करने की कोशिश शुरू की जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया। यही नहीं देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और तकनीक से लबरेज राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका अदा की।
यह बातें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित एकल काव्य पाठक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। पंडित अटल बिहारी वाजपेई मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में अटल पर केंद्रित प्रथम ई-बुक अतुलनीय अटलजी का भी विमोचन हुआ।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने न सिर्फ देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया, बल्कि लोकतंत्र के मूल्यों को भी मजबूती से अपनाया।
संवाद और सहमति की राजनीति..
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि अटल ने हमेशा विपक्ष के साथ संवाद बनाए रखा। गठबंधन सरकार चलाकर साबित किया कि मजबूत लोकतंत्र में असहमति भी सम्मानजनक होती है।
न्यायपालिका, चुनाव आयोग और मीडिया की स्वतंत्रता को बरकरार रखा। सामाजिक समरसता, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि आज भी उनके विचार और आदर्श हमें प्रेरित करते हैं। उनके जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जो उनके प्रशासनिक सुधारों और भ्रष्टाचार‑मुक्त शासन की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री व लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह अटल जी के सपनों को आगे बढ़ाया। लखनऊ को विकसित करने के संकल्प को पूरा किया। लखनऊ के लोगों की मन की बात पढ़ी। लखनऊ के सांसद के रूप में अटल जी के सपनों को आगे बढ़ाया है।
अपनी कविताओं से विरोधियों को कर देते थे परास्त..
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल जी एक बेहतरीन कवि थे। उन्होंने अपनी कविताओं से सदन में अपने विरोधियों को कई बार परास्त किया।
उनके शब्दों के तीर इतने सहज और सरल रहते कि विरोधी उनकी कविताओं के कायल बन जाते। उनकी रचनाओं में भारत की भावी पीढ़ी को प्रेरणा और त्याग का गहरा संदेश है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे इतने महान, विराट व उदार व्यक्तित्व के स्वामी अटल को निकट से देखने और अनुभूत होने का अवसर मिला।
उनकी छवि जब भी याद आती है तो रोम-रोम अनायास ही पुलकित हो उठता है। मुझे गर्व है कि मेरे हाथों ने उनके चरणों का स्पर्श किया है। मेरे कानों को उनकी वाणी और भाषणों को सुनने का मौका मिला। वे राष्ट्रीय हितों के रक्षक और सामाजिक समरसता का प्रेरक थे। गणतांत्रिक मूल्यों के प्रतिबद्ध पुजारी थे। वे लोकतंत्र के प्रबल प्रहरी थे।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, निर्वातमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल,
राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद ब्रजलाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद अशोक वाजपेई, रमापति राम त्रिपाठी, आशीष पटेल, अशोक बापपई, पूर्व सांसद डॉ. संजय निषाद, त्रियंबक त्रिपाठी, आनंद, विजय मौर्य, एमएलए संतोष सिंह,
एमएलए मुकेश शर्मा, एमएलए उमेश द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक योगेश शुक्ला, एमएलए लालजी प्रसाद निर्मल, रजनीश गुप्ता, अजंनी श्रीवास्तव, अमित टंडन व नीरज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



