कल 60 वायु सेना स्टेशनों पर होगा सेखों हाफ मैराथन 2025 का आयोजन
1971 की जंग में समर्पित सेखों हाफ मैराथन

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। देशभर के कल 60 वायु सेवा स्टेशनों से सेखों हाफ मैराथन का आयोजन किया जायेगा।
सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन ( हाफ मैराथन) का पहला संस्करण 2 नवंबर को यानि कल आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
साथ ही में यह आगरा सहित देश भर के 60 वायु सेना स्टेशनों पर होगा। यह भारतीय वायु सेना अधिकारी, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के सम्मान में सेखों मैराथन का पहला संस्करण है। फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनके पराक्रम के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च युद्धकालीन सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
आगरा में मैराथन, एयर कमोडोर एसके गुप्ता वायुसेना मेडल, एओसी वायु सेना स्टेशन आगरा की योजना और देखरेख में वायु सेना स्टेशन आगरा से शुरू होगी।
यह दौड़ तीन श्रेणियों में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी में होगी। यह दौड़ निम्नलिखित क्षेत्रों से प्रतापपुरा सर्कल कमिश्नर ऑफिसर (सर्किट हाउस) ताज मेट्रो स्टेशन, शाहजाह पार्क, झलकारी बाई प्रतिमा 1 गोलचक्कर (यू-टर्न) झलकारी बाई प्रतिमा, आगरा किला, करियप्पा रोड, माल रोड, प्रतापपुरा सर्कल,ईदगाह सर्कल।
मैराथन के लिए 2200 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। ज़िला कलेक्टर अरविंद के नेतृत्व में नागरिक प्रशासन और सोनम कुमार आईपीएस डीसीपी ट्रैफ़िक के नेतृत्व में पुलिस विभाग, भारतीय वायुसेना के मुख्य समन्वयक ग्रुप कैप्टन मोहित श्रीवास्तव को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभागियों की शारीरिक सहनशक्ति को प्रोत्साहन देगा, बल्कि फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह शेखों को भी श्रद्धांजलि देगा। जिन्होंने 1971 के युद्ध में दुश्मन के छह लड़ाकू विमानों का मुकाबला किया। 1971 के युद्ध में उनके असाधारण साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।



