
लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में लखनऊ व्यापार मण्डल का विस्तार करते हुए जेहटा इकाई गठित की गयी।
बुधवार को लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई जेहटा व्यापार मंडल का गठन अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के दिशा-निर्देशन में तथा लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ मंत्री सचिन रस्तोगी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अरुण यादव को अध्यक्ष तथा ओम प्रकाश को वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया गया।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव, सौरभ यादव, कृष्ण कुमार यादव एवं सुयश अग्रवाल को मनोनीत किया गया। महामंत्री के रूप में राजेश वर्मा, राजू लोधी एवं दिनेश गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वरिष्ठ मंत्री के रूप में आशीष प्रताप मौर्य, मंत्री पद पर सतीश यादव, संगठन मंत्री के रूप में अग्रज पटेल तथा प्रचार मंत्री के रूप में अंकुर शर्मा को नियुक्त किया गया।
संरक्षक के रूप में विकास पाण्डेय तथा सलाहकार के रूप में संजय शुक्ला को जिम्मेदारी प्रदान की गई। वहीं
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने अपने संदेश में कहा कि यह संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए समर्पित रहेगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस मंच के माध्यम से सभी समस्याओं को संगठित रूप से उठाकर उनका समाधान कराया जाएगा।
श्री मिश्र ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
वरिष्ठ मंत्री सचिन रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संगठन क्षेत्र के व्यापारियों की एकजुटता और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच बनेगा।
उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपसी समन्वय, पारदर्शिता और सक्रिय भागीदारी के माध्यम से व्यापार मंडल को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।
श्री रस्तोगी ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम व्यापारियों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और क्षेत्र के व्यापारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जेहटा व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा टीम का विस्तार कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
यादव ने विश्वास दिलाया कि वे सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।



