मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
अस्पताल की उपलब्धियों को गिनाया, किया सम्मानित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अस्पताल की उपलब्धियों को गिनाते हुए गणतंत्र दिवस मनाया गया। 77 वें गणतंत्र दिवस पर
चन्दरनगर आलमबाग स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय भवन पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए झंडे को सलामी दी और राष्ट्रगान किया गया। साथ ही राष्ट्र नायकों का स्मरण करते हुए नमन किया।
इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे अस्पताल परिसर तिरंगा रंग के प्रकाश से जगमगा उठा। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 2025 की उपलब्धियां गिनाते हुए वर्ष 2026 के लिए रोगी हित में प्राथमिकताएं निभाने के लिए उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि अधिकतर जांचे चिकित्सालय में ही उपलब्ध हैं, अल्ट्रासाउड जांच की भी सुविधा है और चिकित्सालय में लैप्रोस्कोपिक सर्जरी एडवांस स्तर की हो रही है। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों बधाई देते हुए उत्साह वर्धन किया । डॉ त्रिपाठी ने कहा कि
सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरे मनोयोग से रोगियों की सेवा में तत्पर रहें और उपलब्ध सेवाओं को शत प्रतिशत रोगियों को उपलब्ध कराने में अपने कर्तव्यों का निष्ठा भाव के साथ निभाए। साथ ही सभी को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागी रहने व समय का अनुपालन और व्यवहार में मधुरता बनाये रखें। उन्होंने कहा कि
यह चिकित्सालय को प्रगति के पथ पर अग्रसर बनाना है। डॉ त्रिपाठी ने कहा कि ओपीडी संख्या में बढ़ोत्तरी यह दर्शाती है कि सभी आने वाले रोगियों में अस्पताल के प्रति बेहतर उपचार का परिणाम है। इसी क्रम में
अधीक्षक डॉक्टर अनिल दीक्षित ने बताया कि चिकित्सालय में दूर-दूर से रोगी आ रहे हैं। इसकी ख्याति निरंतर बढ़ रही है।
डॉ आनंद त्रिपाठी ने सभी को सेवारत रहने और एक टीम भावना से कार्य करने का मंत्र दिया। डॉ त्रिपाठी ने चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण करने वाली टीम को सम्मानित भी किया गया।



