उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

 रंग बिरंगे फूलों से सजा एनबीआरआई गार्डन

 दो दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी में किसानों ने लगाया स्टॉल

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

शनिवार को राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वनस्पति उद्यान स्थित सेंट्रल लॉन में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक गुलदाउदी एवं कोलियस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें रंग-बिरंगे फूलों की अनुपम छटा और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच बड़ी संख्या में लोग पहुँचे। वहीं

प्रदर्शनी का उद्घाटन एम. देवराज, आईएएस, प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संस्थान निदेशक डॉ. अजित कुमार शासनी की उपस्थिति में किया गया।

प्रदर्शनी के संयोजक एवं संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. केजे सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में कुल 95 प्रदर्शकों ने 671 प्रविष्‍टियों को प्रदर्शित किया । इस प्रदर्शनी के आयोजन का प्रमुख उदेश्य पुष्‍पकृषि उद्योग एवं इसके विभिन्न पहलुओं के प्रति जनसाधारण में जागरूकता उत्‍पन्‍न करना है।

यह एक सुनहरा अवसर है जहाँ लोगों ने फू्लों के विविध रंगों, प्रकारों, आकारों तथा उनके संवर्धन पद्धतियों को देखा है।

यह प्रदर्शनी आम जनता को सीएसआईआर,एनबीआरआई के वैज्ञानिकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करती है। जिसके माध्यम से वे गुलदाउदी एवं कोलियस से संबंधित कृषि प्रौद्योगिकी, व्यावसायिक कट-फ्लावर किस्मों तथा इनके संवर्धन एवं उत्पादन पद्धतियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदर्शनी में गुलदाउदी की 75 अनोखी किस्मों को विशेष रूप से आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया है। इसके अतिरिक्त, सीएसआईआर नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित पुष्पकृषि मिशन की जानकारी प्रदान करने के लिए एक पृथक स्टॉल भी स्थापित किया गया।

जहाँ आमजन, किसान एवं पुष्प-प्रेमी पुष्पकृषि से संबंधित वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही, मिशन के अंतर्गत जुड़े लाभार्थी किसानों द्वारा अपनी फूलों की उपज को आमजन के लिए बिक्री के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। जिससे किसानों और उपभोक्ताओं के बीच प्रत्यक्ष सहभागिता को प्रोत्साहन मिला है।

इस प्रदर्शनी में मुख्य रनिंग चैलेंज कप्स एवं ट्रॉफीयों के विजेताओं में..

प्रदर्शनी का राजा -बड़े फूल वाली गुलदाउदी का एक नमूनेदार गमला जिसमें एक पौधे में एक फूल हो। (वर्ग ई 1-सभी के लिए)सौभाग्य श्रीवास्तव, सेलिब्रिटी गार्डन, अंसल 930548194,प्रदर्शनी की रानी — छोटे फूल वाली गुलदाउदी के एक नमूनेदार गमले के लिए। (वर्ग- ई 2-सभी के लिए)

अल्फ्रेड गोम्स, ला मार्टिनियर कॉलेज, लखनऊ।9517419579,प्रदर्शनी का राजकुमार — स्‍पाइडर गुलदाउदी का एक नमूनेदार गमला जिसमें एक पौधे में एक फूल हो। (वर्ग-ई 3-सभी के लिए)

मिशिका, देवलोक कॉलोनी, निलमथा, लखनऊ 8009240865 प्रदर्शनी शुरू होने से पूर्व विशिष्ट निर्णायकों ने विभिन्न वर्गों में प्रदर्शित प्रविष्टियों का अवलोकन किया।

यह प्रदर्शनी आज जनता के लिए 2 बजे अपराह्न से 5:30 बजे सायं तक खुली रही तथा कल दिन रविवार, 21 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक जनता को देखने के लिए खुली रहेगी।

पुष्प प्रदर्शनी का समापन 21 दिसंबर को सायं 4 बजे से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यानिकी, विपणन, विदेश व्यापार एवं कृषि-निर्यात, उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

साथ ही महेंद्र कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव (प्रशासन), सीएसआईआर, नई दिल्ली, समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button