उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

रेलवे ने अवैध वेंडरो को पकड़ा 

9 अवैध वेंडरो को पकड़ा, आरपीएफ को सौंपा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रेलवे ने अवैध वेंडरो के खिलाफ अभियान चलाया गया। मंगलवार को

यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने तथा रेलवे परिसर में अनधिकृत विक्रेताओं की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

राजधानी स्टेशन पर जुलाई माह में कैटरिंग विभाग द्वारा दो विशेष जांच अभियान संचालित किए गए। इन अभियानों के दौरान रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेच रहे 9 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया।

जून माह में मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर चलाए गए 16 विशेष जांच अभियानों के दौरान कुल 56 अनधिकृत वेंडरों को रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में अवैध रूप से खानपान सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया था। पकड़े गए सभी वेंडरों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द कर दिया गया l

उत्तर रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान केवल रेलवे द्वारा अधिकृत स्टॉलों एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खाद्य एवं पेय पदार्थ खरीदें।

किसी भी अनधिकृत वेंडर से सामान खरीदने से बचें तथा ऐसे मामलों की सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम रेलवे कर्मचारी अथवा रेलवे सुरक्षा बल को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button