उत्तर प्रदेश

कल रविवार को जलकल व नगर निगम कार्यालय खोलने के निर्देश जारी 

सभी जोन के अधिशाषी अभियंताओं के नंबर शामिल 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में कल रविवार को नगर निगम व जलकल कार्यालय खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। शनिवार को माह दिसम्बर मे जलकल विभाग, नगर निगम, के जोनों की राजस्व वसूली दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष कम होने के कारण महाप्रबन्धक द्वारा जलकल विभाग की समस्त अधिशासी अभियन्ताओं को 29 दिसम्बर को सार्वजनिक अवकाश मे भी सभी जोनल कार्यालयों वसूली कार्यालयों को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक नगर निगम की भाँति खुलने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसमें जलकल विभाग, नगर निगम अंतर्गत के समस्त जोनल कार्यालय वसूली कैम्प कल 29 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक खुले रहेंगें। साथ ही अपील करते हुए कहा गया कि वह अवकाश के दिन मे भी अपना वाटर व सीवर टैक्स जमा कराते हुए जलकल विभाग, नगर निगम, लखनऊ की राजस्व वसूली मे बढ़ोत्तरी के लिए योगदान दें। इसमें वसूली से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या के लिये जलकल विभाग, नगर निगम के दिए गए अधिशासी अभियन्ताओं के नंबरो पर सम्पर्क किया जा सकता है।जोन-1, लालबाग,उत्कर्ष राय, प्र.अधिशासी अभियन्ता मो.नं 8177054071,जोन-2, ऐशबाग, विश्वनाथ गुप्ता अधिशासी अभियन्ता मोनं.8177054020, जोन-3, अलीगंज शशि कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता मो.नं. 8177054064, जोन-4, गोमतीनगर विकास शर्मा प्र.अधिशासी अभियन्ता मो.नं.8177054080 जोन-5, आलमबाग सचिन सिंह यादव प्र.अधिशासी अभियन्ता मो.नं. 8177054051जोन-6, बालागंज अनिल कुमार अधिशासी अभियन्ता मो.नं 8177054060,जोन-7, इन्दिरानगर विकास शर्मा प्र. अधिशासी अभियन्ता मो.नं. 8177054080,जोन-8, आशियाना, सचिन सिंह यादव प्र. अधिशासी अभियन्ता मो.नं. 8177054051,जोन-विकासनगर शशि कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता मो.नं. 8177054064 पर जानकारी ले सकते है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button