उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

आयोग अध्यक्ष ने महिलाओं की सुरक्षा को ले जिलाधिकारी को भेजा पत्र

सार्वजनिक स्थानों पर चलने वाले वाहन चालकों की पहचान मोबाइल नम्बर कराये अंकित

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। सार्वजनिक स्थानों पर दौड़ने वाले वहान चालकों की पहचान व गाड़ियों पर नाम नंबर अंकित करने के लिए आग्रह किया गया। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त जिला अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में आवागमन के विभिन्न सार्वजनिक संसाधनों ई रिक्शा, ओला कैब, उबर कैब, रैपिडो,आटो, टैम्पो आदि पर वाहन चालक का नाम, मोबाईल नम्बर व पहचान का विवरण अंकित कराया जाये। साथ ही टैक्सी वाहनों में चाइल्ड लॉक की सुविधा भी हटायी जाये।

उन्होंने यह भी कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों के निर्जन स्थलों, बालिका विद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विद्यालयों पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवाये जायें। महिलाओं के आवागमन के सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त मोबाइल वैन /दो पहिया वाहनो की संख्या बढायी जाए तथा पुलिस गश्त की प्रगति वं दैनिक कार्रवाई की समीक्षा क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी द्वारा प्रतिदिन नियमित रूप से की जाय।

डॉ बबीता सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के प्रत्येक थानान्तर्गत अवांछित तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखी जाए व उनके क्रियाकलापों पर नियमित रूप से सर्तक दृष्टि रखी जाये। प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला अपराधों की रोकथाम हेतु महिला पुलिस अधिकारी सहित विशेष पुलिस बल का गठन किया जाये जिनके सम्पर्क नम्बर सार्वजनिक स्थलों पर अंकित भी कराये जाये। विशेष पुलिस बल प्रदेश के विद्यालयों, आवागमन के सार्वजनिक स्थलों, शापिंग मॉल्स एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर नियमित रूप से भ्रमण कर उपस्थित जन समुदाय को जनपद में संचालित महिला हेल्पलाइन के नम्बरों एवं विशेष पुलिस बल के नम्बरों की समुचित जानकारी प्रदान करे। प्रदेश में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी राज्य महिला आयोग को भी अवगत कराया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button