रक्त केंद्रों पर औषधि विभाग अधिकारियों की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
7 रक्त केंद्रों पर मिली अनियमितता,संचालन पर लगाई रोक

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश स्तर के रक्त केंद्रों पर औषधि विभाग अधिकारियों की दूसरे दिन भी छापेमारी जारी रही।
मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने विभिन्न जिलों के 42 रक्त केंद्रों की गहन जाँच की। जिसमें 7 रक्त केंद्रों में अनियमितता मिलने पर संचालन पर रोक लगा दी है। औषधि विभाग अधिकारियों द्वारा
जनपद मेरठ, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, गौतम बुध नगर, व वाराणसी स्थित कुल 42 रक्त केंद्रों की जांच गयी । जिसमें 7 रक्त केंद्रों पर कमिया मिलने पर रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित चैरिटेबल ट्रस्ट, सोसाईटी के रक्त केंद्रों पर मुख्यालय से गठित औषधि निरीक्षकों की अंतर जनपदीय टीम द्वारा की जा रही है।
वहीं जांच के क्रम में जनपद मेरठ में 18, गाज़ियाबाद-11, बुलंदशहर-05, बागपत-01, गौतम बुध नगर-01 एवं जनपद वाराणसी के 06 (कुल 42) रक्त केंद्रों पर की गई। जांच में 07 रक्त केंद्रों में अभिलेखीय व रक्त संचालन संबंधित अनियमितता पाए जाने पर रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगा दी गई है।
इन रक्त केंद्रों के संचालन पर लगी रोक
हिन्द चेरीटेबल ब्लड सेंटर गाज़ियाबाद, भारत सेवा चेरीटेबल ब्लड सेंटर गाज़ियाबाद, डी – एस चेरीटेबल ब्लड सेंटर गाज़ियाबाद, लिटिल स्टार चेरीटेबल ब्लड सेंटर मेरठ,
लाइफ लाइन चेरीटेबल ब्लड सेंटर मेरठ, कालिंदी चेरीटेबल ब्लड सेंटर, वाराणसी, बनारस चेरीटेबल ब्लड सेंटर वाराणसी रक्त केंद्रों पर रोक लगाई गयी है।
इन 07 रक्त केंद्र संस्थानों पर रक्त संचालन संबंधित सभी क्रियाकलाप पर तत्काल रूप से रोक लगाने के साथ-साथ, शेष रक्त केंद्रों पर पाई गई कमियों के निराकरण के लिए विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।
जिसका अनुपालन कराने के निर्देश स्थानीय औषधि निरीक्षकों को सौंप दिया गया है।



