उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय
चौक गणेश उत्सव में पहुंची पद्मिनी कोल्हापुरी
गणपति बप्पा की पूजन आरती में शामिल होकर, लगाया जयकारा

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी स्थित चौक के राम मनोहर लोहिया लॉन में गणेश उत्सव धूमधाम के मनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश मराठी समाज की अगुवाई में गणेश उत्सव में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयी। रविवार को गणेश उत्सव के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरी के पहुंचने पर गणेश उत्सव मंडल पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।
साथ ही पद्मिनी कोल्हापुरी ने गणपति बप्पा की संध्या आरती में शामिल होने पर गणपति बप्पा की जय जय कार से पंडाल गुंजायमान हो उठा।
वहीं पद्मिनी द्वारा गणपति बप्पा की जय जय कार करते हुए पूजन आरती में शामिल होकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में पद्मिनी ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मराठी समाज अध्यक्ष उमेश पाटील एवं प्रवक्ता गजानन पाटिल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



