उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

युवाओं को रोजगार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाने पर कार्य जारी – ब्रजेश पाठक

कौशल विकास से बढ़ी युवाओं की क्षमता 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया।

शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि

युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 45 हजार लोगों के खाते में प्रोत्साहन राशि भेजी जा रही है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि युवाओं की शक्ति किसी भी देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत होती है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कई बड़े बदलाव किए हैं।

युवाओं की जरूरतों को समझते हुए कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया। जिससे सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। मिशन रोजगार के तहत बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं से भी जोड़ा गया है।

निजी क्षेत्र में नई नौकरी शुरू करने वाले युवाओं को शुरुआती समय में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पहले महीने की तनख्वाह मिलने से पहले रहने, खाने और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था करना मुश्किल होता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रोजगार प्रोत्साहन योजना शुरू की है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने में बिचौलियों की भूमिका रहती थी, लेकिन अब सीधे लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। गरीबों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत युवाओं को आर्थिक सहयोग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रदेश के युवाओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button