उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनाया छठी पर्व  

 डिप्टी सीएम ने देश एवं प्रदेश वासियों को दी बधाई

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का छठी पर्व मनाया गया। गुरुवार को राज भवन कॉलोनी स्थित अपने आवास पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिवार के साथ सपत्नीक छठी पर्व मनाया।

डिप्टी सीएम ने देश प्रदेश वासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के छठी पर्व की बहुत देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना है कि छठी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास लेकर आए।

उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को आज 6 दिन पूर्ण हो गए हैं। पूरी दुनिया आज छठी पर्व मना रही है। इस पावन दिवस पर हम कामना करते हैं कि सभी लोगों के जीवन में सुख और वैभव की प्राप्ति हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button