उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आयुष्मान भारत में उत्कृष्ट योगदान के लिए बलरामपुर अस्पताल सम्मानित 

प्रदेश स्तर पर बलरामपुर अस्पताल ने हासिल किया सर्वोच्च स्थान 

 

​लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। आयुष्मान भारत योजना में बलरामपुर अस्पताल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

बुधवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के सफल 8 वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में “आयुष्मान संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्य-स्तरीय आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन और जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल संचालन के लिए बलरामपुर अस्पताल को PMJAY के अंतर्गत ‘प्री-ऑथ’ (Pre-Authorization) एवं ‘क्लेम इंसेंटिव’ के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदेश के शीर्ष जिला अस्पतालों में चुना गया।

साथ ही अस्पताल को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र के संवाद कार्यक्रम में प्रमुख सचिव (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) हेकाली वी झिमोमी, सचिव ऋतु माहेश्वरी और साचीज की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्चना वर्मा सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने प्रदेशभर के अस्पतालों के इस बेहतरीन कार्य को सराहा। वहीं

कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर अस्पताल की कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का मान बढ़ाते हुए अस्पताल के निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीकेएस चौहान और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया।

इस उपलब्धि के लिए अस्पताल के निदेशक बीकेएस चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा मुख्य ध्येय और प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल में प्री-ऑथराइजेशन और क्लेम निस्तारण की पूरी प्रक्रिया को बेहद पारदर्शी, प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।

जिसके लिए अस्पताल के चिकित्सकों और प्रशासनिक टीम निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। यह सम्मान अस्पताल से जुड़े प्रत्येक चिकित्सक और कर्मचारी की मेहनत और उनकी जनसेवा को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button