उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्ममनोरंजन

हवन पूजन कर मनाई सत्यवादी महाराजा हरिश्चन्द्र की जयंती

महाराजा हरिश्चंद्र के व्यक्तित्व को स्मरण कर 14 मेधावी बच्चों को दी छात्रवृत्ति 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में महाराजा हरिश्चंद्र के जन्मदिन पर उनके व्यक्तित्व को स्मरण कराया गया।

गुरुवार को सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र की जयंती पर लखनऊ हरिश्चन्द्र वंशीय समाज द्वारा खाला बाजार स्थित रस्तोगी स्वास्थ्य केंद्र में सामूहिक रूप से विधि विधान से पूजन हवन किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, अस्पताल के अध्यक्ष दीपक रस्तोगी, उपाध्यक्ष दिनेश रस्तोगी और कोषाध्यक्ष बृजेंद्र रस्तोगी उपस्थित रहे। साथ ही खिचड़ी भोज में लोगों ने खिचड़ी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। वहीं जयंती के उपलक्ष्य में संध्या के समय मुख्य आयोजन महानगर स्थित कल्याण मंडप में मेला उत्सव के रूप में किया गया।

जिसमें गीत संगीत के साथ गरबा, बच्चों और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं छात्र- छात्राओं को स्कॉलरशिप भी दी गई। अध्यक्ष राजन रस्तोगी और संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने संयुक्त रूप से बताया कि 14 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई है।

शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं में योगदान पिछले कई वर्षों से निरंतर समाज की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक चले कार्यक्रम के जरिए सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र के व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज को अवगत कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button