उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डिप्टी सीएम ने नए साल पर प्रदेशवासियों को दिया बड़ा तोहफा 

 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे डिजिटल एक्सरे मशीन से लैस

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य के लिए बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

गुरुवार को नववर्ष पर पहले दिन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेश भर के मरीजों को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के 24 जिलों के 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दे दी गई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि हड्डी, चेस्ट, रीढ़ समेत दूसरी बीमारियों के इलाज में एक्सरे जांच अहम है। बीमारी की सटीक पहचान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी।

12.10 करोड़ रुपये से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। इसमें एक मशीन की कीमत लगभग 18.91लाख रुपए है। इससे छोटे-छोटे व महीन फ्रैक्चर और दूसरी बीमारियों की पहचान की जा सकेगी।

ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों को अपग्रेड करने का प्रयास किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि डिजिटल एक्सरे होने से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। मरीजों को एक्सरे जांच के लिए एक से दूसरे अस्पताल तक दौड़ नहीं लगानी होगी।

कम समय में सटीक जांच की सकेगी। बड़े अस्पतालों में एक्सरे जांच का इंतजार भी कम होगा। एक्सरे फिल्म कुछ ही देर में मरीजों को मिल जाएगी। इससे इलाज की राह आसान होगी।

इन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेगी एक्सरे मशीनें..

अलीगढ़ सीएचसी में तीन, कन्नौज में दो, आजमगढ़ व इटावा में चार-चार एक्सरे मशीन लगेंगी। कानपुर नगर में 3, लखनऊ में 16, मऊ में 04 डिजिटल एक्सरे मशीन। मुरादाबाद के 2, रायबरेली के 5, सम्भल के 3 सीएचसी में मशीन लगेगी।

सोनभद्र में 2, सुल्तानपुर के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी लगेंगी डिजिटल एक्सरे मशीने लगेंगी। देवरिया, रामपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, मेरठ, महराजगंज, महोबा, कौशाम्बी, हरदोई, बस्ती, बरेली एवं बलिया सीएचसी में एक-एक डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button