अंतर्राष्ट्रीयबड़ी खबरराष्ट्रीय

पीएम मोदी को मिला आर्डर ऑफ़ ओमान

प्रधानमंत्री ने ओमान सरकार का जताया आभार

 

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों के दौरे पर ओमान पहुंचे। जहाँ ओमान में राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नावाजा गया है। इसके पहले यह सम्मान क्वीन एलिजाबेथ II, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला, क्वीन मैक्सिमा और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला जैसी वैश्विक हस्तियों को दिया जा चुका है। ज्ञात हो कि

यह पीएम मोदी के लिए 29वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है, जो भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और उनके नेतृत्व के लिए दुनिया के सम्मान को साफ दिखाता है। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि

ऑर्डर ऑफ़ ओमान (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। इस सम्मान के लिए महामहिम सुल्तान हैथम बिन तारिक, ओमान की सरकार और लोगों का आभार। यह भारत और ओमान के लोगों के बीच स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि

सदियों से हमारे पूर्वज एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, एक-दूसरे के साथ समुद्री व्यापार करते रहे हैं। अरब सागर हमारे देशों के बीच एक मज़बूत पुल बन गया है। मैं यह सम्मान भारत के लोगों को समर्पित करता हूँ।

मैं यह सम्मान अपने उन पूर्वजों को भी समर्पित करता हूँ जिन्होंने मांडवी से मस्कट तक यात्रा करके इस रिश्ते की नींव रखी। यह सम्मान उन नाविकों को भी समर्पित है।

जिन्होंने सदियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों की प्रगति में योगदान दिया है। यह सम्मान वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती लोकप्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button