उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल निदेशक ने शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

 उजरियॉंव में शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के उजरियॉंव में शहरी स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह द्वारा उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो. सिंह ने कहा कि यह केंद्र शहरी आबादी को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ चिकित्सा विद्यार्थियों के प्रशिक्षण को भी सुदृढ़ करेगा। वहीं

UHTC इंचार्ज, प्रो. जूनियर ग्रेड डॉ. रश्मि कुमारी ने केंद्र की सेवाओं, जन-जागरूकता गतिविधियों व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिक्षा, तथा सामुदायिक सर्वेक्षण जैसी गतिविधियों को प्राथमिकता देगा।

समुदाय चिकित्सा विभागाध्यक्ष, प्रो. एसडी कंडपाल ने कहा कि यह केन्द्र आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और यह शहरी स्वास्थ्य मॉडल के रूप में कार्य करेगा। PHC उजरियॉंव की मेडिकल ऑफिसर डॉ. पद्मजा उपस्थित रहे।

अंत में केंद्र का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उद्घाटन समारोह में संस्थान के शिक्षकों, स्टाफ,समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button