उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

दिनचर्या के बदलाव से बीमारियों का बढ़ा ग्राफ – डॉ. आनंद त्रिपाठी

 संयुक्त चिकित्सालय चंदननगर में गैर संक्रामक रोगों पर व्याख्यान 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों द्वारा बदलती जीवन शैली से बढ़ती बीमारियों पर जानकारी साझा की गयी। सोमवार को

50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय चंदननगर में गैर संक्रामक रोगों पर एक व्याख्यान दिया गया। जिसमें अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी बताया की आज कल की जो जीवन शैली हमारे नई पीढ़ी अपना रही है, उससे उनके जीवन में बहुत सारे गैर संक्रामक रोगों की बाढ़ आने वाली है।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आज ही हम देखें तो पूरे भारत में लगभग 7 करोड़ शुगर के रोगी एवं लगभग 20 करोड़ ब्लड प्रेशर के रोगी हैं,लोगों में तनाव डिप्रेशन एवं पैनिक अटैक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हमारा खान-पान आहार विहार सोने जागने का टाइम सब कुछ असमय हो गया है।

ऐसे में हम सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या ठीक करने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सुबह उठकर मेडिटेशन योग व्यायाम अवश्य करना चाहिए। दिन में ताजे फल हरी साग सब्जियां भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए और शाम के समय यह सुनिश्चित करें की जो मोबाइल फोन हम प्रयोग कर रहे हैं,वह सोने से 2 घंटे पहले जरूर अपने से दूर कर दें।

डॉ आनंद त्रिपाठी ने कहा कि रात्र में 6 से 7 घंटे की नींद बहुत जरूरी है भोजन में अधिक मीठे का परहेज किया जाना है। नमक की मात्रा नियंत्रित की जानी है एवं यह जरूर देखें की हमारे भोजन में सभी प्रकार के पौष्टिक तत्वों की अधिकता हो एवं ऐसे भोज्य पदार्थ जो तले और भुने हो उनसे परहेज करना चाहिए।

इस मौके पर चिकित्सक,नर्सिंग ऑफिसर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button