उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

टीबी अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटा पोषण 

रेड क्रॉस सोसाइटी ने 42 टीबी मरीजों को बांटा पुष्टाहर

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में टीबी मरीजों को पोषण किट बांटा गया। शनिवार को

अक्टूबर माह में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को दूसरे महीने की पुष्टाहार पोटली का वितरण किया गया। जिसमें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में ठाकुरगंज स्थित टीबी अस्पताल के टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 42 टीबी मरीजों को पुष्टाहार पोटली प्रदान की गई। वहीं

सचिव अमरनाथ मिश्र ने मरीजों को संबोधित करते हुए कहा “टीबी एक इलाज़ योग्य बीमारी है, बस निरंतर उपचार और सही पोषण की आवश्यकता होती है। आप सभी मनोबल बनाए रखें, दवाई समय पर लें और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सदैव आपके साथ है।

डा रवि शेखर द्वारा भी जागरूकता के साथ प्रोत्साहित करते हुए“टीबी से बचाव और उपचार दोनों संभव हैं। जागरूकता, नियमित दवाई और स्वस्थ भोजन ही इसकी कुंजी है। उपचार कभी बीच में न छोड़ें और डॉक्टरों के निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

स्वस्थ जीवन आपका अधिकार है और हम उसके लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में डॉक्टर टीम ने मरीजों एवं परिजनों को टीबी के बारे में जानकारी साझा की।

जानें टीबी से बचाव की जानकारी में..

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है। उपचार बीच में न रोकें। डॉट्स दवाएं नियमित और समय पर लेना जरूरी है। पौष्टिक भोजन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और उपचार में तेजी लाता है। खांसी आने पर रूमाल,टिश्यू का उपयोग करें और दूसरों को सुरक्षित रखें। असुविधा या समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। इसी क्रम में अस्पताल के

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसपी सिंह ने सोसायटी के सचिव अमरनाथ मिश्र को पोटली पोषण में महत्वपूर्ण सहयोग से मरीज ठीक हो रहे है,जिसके लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सोसाइटी ने आगे भी इसी प्रकार जनस्वास्थ्य एवं मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। साथ ही

डॉ. सिंह ने कहा कि अभी 117 टीबी मरीजों को गोद नहीं लिया गया हैं। जिस पर अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि उन्हें कमेटी मेंबर्स अलग से गोद ले लेंगे।

कार्यक्रम में अमरनाथ मिश्र, डॉ. एसपी सिंह, डॉ रवि, सोसाइटी कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, ऋतुराज रस्तोगी,मनीष शुक्ला, आलोक सक्सेना, फारूक अली, माजिद अली, सुनील शुक्ला, हरि, मनोज तिवारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button