उत्तर प्रदेशजीवनशैली

महिलाओं व किशोरियों में एनीमिया पर चर्चा

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य के विभिन्न मुद्दों को उठाया

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। महिलाओं किशोरियों के स्वास्थ्य पर परिचर्चा की गयी। सोमवार को

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला स्वास्थ्य पर परिचर्चा आयोजित की गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन ने कहा कि मिशन शक्ति-5.0 में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों, समस्या का समाधान और उनके तरीकों आदि पर चर्चा और विभिन्न तरह की गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

मिशन शक्ति अभियान की थीम है स्वास्थ्य, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान बहुत सी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएँ ऐसी हैं जिनसे बचाव कर स्वस्थ जीवन जी सकते हैं जैसे की एनीमिया जो कि महिलाओं और किशोरियों में एक बड़ी समस्या है।

लिंग आधारित बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर सरकार, विभाग और समाज काम कर रहा है लेकिन अभी और काम करने की जरूरत है। वहीं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। वह अगर स्वस्थ होंगी तो परिवार भी स्वस्थ होगा। स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला है।

महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जाँच करानी चाहिए। वह पोषणयुक्त आहार लें तथा बच्चों में भी इसकी आदत विकसित करें। इसके साथ ही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जाँच और इलाज करायें।

परिचर्चा में संगीता गुप्ता निदेशक लोकबन्धु राजनारायण ने माहवारी स्वच्छता, डॉ. कजली गुप्ता निदेशक, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ने किशोरियों के स्वस्थ्य, डॉ. सुनीता सिंह महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल ने महिलाओं में मानसिक स्वास्थ्य,

वीरांगना अवंतिबाई महिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सरिता सक्सेना ने महिलाओं में एनीमिया, डॉ. ताबिंदा, महिला रोग विशेषज्ञ, ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल ने महिलाओं में अस्थि रोग तथा डॉ. मारिया हसन चिकित्सा प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने महिला स्वास्थ्य सम्बन्धी चलाये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ ही आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. तृप्ति सिंह ने बताया कि महिलाएं किस प्रकार से योग एवं घरेलू नुस्खों के उपयोग से स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं में राहत पा सकती है।

डॉ. निरुपमा सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ झलकारीबाई जिला महिला अस्पताल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने माहवारी के समय दर्द होने पर क्या करना चाहिये और माहवारी के समय क्या न खाएं जैसे सवाल पूछे गये।

कार्यक्रम में विकास परियोजना अधिकारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएच सिद्दीकी एवं डॉ. एके सिंघल, महिला चिकित्सक, स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के अन्य अधिकारी, निजी अस्पताल के प्रतिनिधि,

सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के प्रतिनिधि तथा महिला छात्रावास की छात्राएं मौजूद रहीं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button