बारावफात जुलूस पर सिविल डिफेंस का पैदल मार्च
राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने को दिखाई सहभागिता

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल डिफेंस ने पैदल मार्च किया।
शुक्रवार को बारावफात के जुलूस पर चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अमीनाबाद से रकाबगंज, यहियागंज, नक्खास चौराहा, टूरियागंज, हैदरगंज चौराहा से पीली कालोनी होते हुए ऐशबाग ईदगाह तक पैदल मार्च किया।
वहीं जुलूस में मुख्य रूप से डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ़ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी, डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला, नफीस अहमद, आशीष कपूर, हरीश चन्द्र, दिनेश माथुर, सतेंद्र शर्मा, डिप्टी डिविजनल वार्डेन मुशीर अहमद, रामगोपाल सिंह,
सुनील कुमार कर्मचंदानी, राजेन्द्र कुमार वर्मा, रियाजउद्दीन, रीता पटेल, मजीद अली, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप शर्मा, सुमित साहू, ऐश्वर्य शर्मा, आलोक सक्सेना, अनंत तोमर आदि सैकड़ों वार्डेन उपस्थित रहे।
डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव व जेसीपी बब्लू कुमार ने वार्डेनों की प्रशंस की। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के निर्देश पर अमीनाबाद, मौलवीगंज, रकाबगंज, यहियागंज सिद्धनाथ मंदिर, वर्मा स्टॉप, नक्खास चौराहा, बिलोजपुरा, टूरियागंज, हैदरगंज चौराहा और ऐशबाग ईदगाह पर सिविल डिफेंस के कैम्प भी लगाए गए।



