उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबरराष्ट्रीय

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पर्यटन मंत्री ने प्रभु हनुमान जी की पूजा अर्चना

मंत्री ने गौतम बुद्ध विहार कॉलोनी की मलिन बस्ती दिया वाल्मीकि सम्मान

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। पर्यटन मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मलिन बस्ती के लोगों को सम्मानित किया। मंगलवार को

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला प्रशासन के सहयोग से भक्ति, आस्था और संस्कृति के संगम स्वरूप विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वहीं राजधानी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अलीगंज स्थित नया हनुमान मंदिर में आयोजित महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण के अखंड पाठ का शुभारंभ किया। जिसके बाद प्रदेश भर के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के उपरांत मंत्री मड़ियांव स्थित गौतम बुद्ध विहार कॉलोनी के मलिन बस्ती पहुंचे और लोगों को वाल्मीकि सम्मान दिया। इस दौरान राज्यसभा सांसद बृजलाल भी मंत्री संग मौजूद रहे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा मुख्यमंत्री की प्रेरणा से महर्षि वाल्मीकि के जयंती पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों के देव मंदिरों और महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों पर रामचरित मानस पाठ, अखण्ड रामायण पाठ, वाल्मीकि रामायण पाठ, सुन्दर काण्ड, भजन-कीर्तन, दीप प्रज्ज्वलन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

ऐसे आयोजन प्रदेश की संस्कृति और आस्था से जुड़ी हमारी परंपरा और लोक आस्था को सशक्त बनाते हैं।

उन्होंने कहा ‘राज्य में महर्षि वाल्मीकि के सम्मान के लिए भगवान राम की नगरी अयोध्या में उनके नाम पर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है। संगीत नाटक अकादमी में वाल्मीकि प्रेक्षागृह, स्मारक, पुस्तकालय एवं छात्रावास के साथ अन्य कई योजनाएं संचालित हैं, जिससे वाल्मीकि समाज का गौरव एवं सम्मान बढ़ता है।

मंत्री ने कहा ‘पर्यटन विभाग द्वारा महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में पर्यटन विकास कार्य एवं वाल्मीकि की भव्य प्रतिमा की स्थापना के साथ ही अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है।

वृहद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों के विकास और प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक इन स्थलों से जुड़ सकें।

पर्यटन मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। समाज के हर वर्ग के विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ बिना किसी भेदभाव के सांस्कृतिक विरासत और विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सभी को बधाई दी। साथ ही, नागरिकों से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button