राजधानी में जुलूस-ए-मदेह सहाबा का स्वागत
लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मौलाना को अंग वस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में जुलूस -ए-मदेह सहाबा का जगह जगह स्वागत किया गया। शुक्रवार को यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जुलूस-ए-मदेह सहाबा का स्वागत किया गया। जिसमें
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र एवं युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे मौलाना अज़ीम फरुखी एवं मौलाना अब्दुल बरी फरुखी को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापार मंडल द्वारा जुलूस में सम्मिलित लोगों का बूंदी खिलाकर स्वागत किया गया।
युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने कहा कि लखनऊ की गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है कि आज हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर इस जुलूस में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, अबूबकर, आमिर, रिज़वान, रियाज़, आदिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



