राष्ट्रीय लोकदल ने की बड़ी घोषणा
सांसद विधायक एक माह का वेतन बाढ़ राहत कार्यों को करेंगे दान

दिल्ली। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। सेवा, सहयोग और संवेदना को राजनीति से ऊपर रखकर बाढ़ राहत कार्यों के लिए एक माह का वेतन दान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। बुधवार को
राष्ट्रीय लोकदल ने घोषणा करते हुए बताया कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपना एक महीने का वेतन उत्तर भारत में बाढ़ राहत कार्यों के लिए दान करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह पत्र जारी करते हुए कहा कि हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने उत्तर भारत के कई राज्यों में जनजीवन को गहराई से प्रभावित किया है। लाखों लोग बेघर हो गए हैं और सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि “उत्तर भारत में आई बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय एवं राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय जयन्त चौधरी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल ने निर्णय लिया है कि हमारे सभी सांसद और विधायक अपने एक महीने का वेतन बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए दान करेंगे।
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी आह्वान किया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रहकर ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँचाएँ।
राष्ट्रीय लोकदल का यह निर्णय सामाजिक सेवा भाव को दर्शाता है।



