557 बिना टिकट यात्रा करते मिले यात्री,वसूला जुर्माना
ट्रेन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में चले चेकिंग अभियान में 557 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकडे गए। गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे सुनील कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर सम्पूर्ण मंडल मे चेकिंग अभियानों को अत्यंत सुनियोजित एवं क्रमबद्ध रुप में संचालित किया गया।
जिसमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी की उपस्थिति मे गाड़ी संख्या 13010 दून एक्स. और 19168 साबरमती एक्स. मे टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। आभियान में कुल 557 बिना टिकट, यात्रियों को यात्रा करते पाया गया। बीते बुधवार को जिनसे रु. 4,01,170 /- का जुर्माना वसूला गया। । लखनऊ मण्डल द्वारा इस माह तक कुल 77,384 बिना टिकट/अनियमित टिकट यात्रियों को यात्रा करते पाया गया जिनसे रु० 5,37,76,626 /- का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान यात्रियों से संवाद स्थापित करके उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने इस विषय में अवगत कराया की मंडल अपने रेल यात्रियों की सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कृतसंकल्पित है।
जिसका उदेश्य इन विशेष चेकिंग अभियानों से निर्धारित टिकट लेकर यात्रा कराना, अवांछित तथ्यों पर अंकुश लगाने के साथ रेल राजस्व में वृद्धि करना है।