अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर व्यापारियों ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि
लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष व्यक्त की शोक संवेदना

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अहमदाबाद विमान क्रैश त्रासदी की हर तरफ शोक की लहर फैल गई। शुक्रवार को यहियागंज उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ महामंत्री नीरज गुप्ता संसदीय महामंत्री प्रशान्त गर्ग युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि अहमदाबाद में दर्दनाक दिल दहला देने वाली विमान दुर्घटना के बारे में जानकर व्यापार मण्डल के सभी सदस्य स्तब्ध हैं।
इस दर्दनाक दुर्घटना ने पूरी दुनिया के साथ- साथ व्यापारी समाज को गमगीन कर दिया है। जिसमें विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 265 यात्रियों की दुःखद मुत्यु पर शोक जताते हुए 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में मृतक सभी यात्रियों के लिए भगवान से प्रार्थना कर परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इसी क्रम में
लखनऊ एवं यहियागंज व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने विदेश में होने के कारण शोक सभा में शामिल न हो सके। फिर भी उन्होंने उक्त घटना की जानकारी मिलने पर स्तब्ध रह गये। श्री मिश्र ने कहा इस दुःखद घटना ने झकझोर दिया है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हॅू कि उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और घायल हुए सभी लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ्य हों। शोक सभा में
मुख्य रूप से नीरज गुप्ता प्रशान्त गर्ग, नरेश कुमार, अनस शमसी, युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा, वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन, सतीश मिश्र धीरेन्द्र अवस्थी विनय गुप्ता, हर्षित जायसवाल, सोनू तिवारी, सोनू जायसवाल, सुमित दीक्षित, सनी लालवानी, विभू, ओम प्रकाश ठाकुर, श्रवण बाजपाई, अनुराग पाण्डेय, वैभव, रोहित गुप्ता, जितेंद्र, सुमनी,विजय अग्रवाल, विशम्भर पाण्डेय,दिनेश मिश्र, श्याम कुमार सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।