उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

संस्कृति संस्कार देने में आप सबकी अहम भूमिका – कौशल

माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल में सम्मान समारोह 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के माल क्षेत्र स्थित स्कूल में संघ का शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल गोपरामऊ बीबीएस इंडाउमेंट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट नारायणपुर के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा माइलस्टोन ग्लोबल स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र निर्माण में पुरातन स्वयं सेवक की भूमिका व सम्मान समारोह आयोजित किया।

जिसमें मुख्य अतिथि कौशल प्रान्त प्रचारक अवध प्रदेश ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा, राष्ट्र निर्माण व स्वयं सेवक में संस्कृति व संस्कार देने में आप सबकी अतिमहत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा आज परिवार टूट रहे हैं, वृद्धा आश्रम बढ़ रहे हैं। यह भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय है। हम सर्वधर्म सद्भाव, विश्व कल्याण, वसुधैव कुटुंबकम् के मूलमंत्र पर मंगलमय समाज निर्माण वाला समाज आज टूट रहा है।

आप ग्राम, गली, मोहल्ला, न्याय पंचायत पर छोटे छोटे कार्यक्रम कर परिवार कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम के महत्व को बताना होगा। बच्चों को शिक्षा के साथ नैतिक संस्कार देकर हम अच्छा समाज निर्माण कर सकते हैं। हम अपने पूजा में धर्म की जय, अधर्म का नाश, प्राणियों में सद्भावना और विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हैं। अपने लिए कुछ नहीं मानते हैं। इसी आधार पर कार्य कर गांव गांव शाखा का विस्तार देना होगा। तभी राम – कृष्ण का भारत, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का निर्माण होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघ चालक रमाकांत ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह स्वागत सम्बोधन करते हुए कहा यह क्षेत्र प्रान्त प्रचारक की कर्मभूमि रही है। यहां के गांव, कस्बों को आपने अपने कदमों से नापा है और आप से मिलकर कार्यकर्ता और स्वयं सेवक को अपने परिवार के संरक्षक का स्नेह मिलता है। तहसील प्रचारक से विभिन्न दायित्वों के निर्वहन पश्चात वर्ष 2017 से प्रान्त प्रचारक के तौर पर समाज व प्रदेश को आपकी सेवाएं मिल रही हैं। इस मौके पर विजय मौर्य जिला अध्यक्ष, उमाकांत गौ सेवा प्रमुख, कोमल जिला प्रचारक, उमेश कनोजिया, मयंक चौधरी, अमित सिंह, संजय सिंह, दिनेश सिंह, गौरव सिंह, मिथलेश यादव, मुख गुप्ता, मनीष तिवारी, अनिल गुप्ता, सीताकांत बाजपेई सहित सैंकड़ों वरिष्ठ स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button