उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

एमएसएमई मंत्री एवं परिवहन मंत्री ने बिहार जाकर महाकुम्भ में आने का दिया न्योता 

बिहार के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को किया आमंत्रित 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश सरकार द्वारा महाकुम्भ में भारत भर के माननीयों को आमंत्रित किया जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं एमएसएमई मंत्री राकेश सचान बिहार की राजधानी पटना. पहुंचे। जहाँ उन्होंने विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम में शामिल होने के लिए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा मुख्यमंत्री नितीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंटकर महाकुम्भ में आने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही रोड-शो के दौरान बिहार वासियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ-2025 में आने का आग्रह किया। वहीं दोनों मंत्रियों ने महानुभावों से अनुरोध किया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ-2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रहे हैं। महाकुम्भ में लगभग 48 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ पौराणिक काल से आयोजित किया जा रहा है। देश विदेश के श्रद्धालुओं की महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आकर्षण बना रहता है। राज्य सरकार ने सभी पहलुओं पर गम्भीरता से विचार करते हुए महाकुम्भ के सफल आयोजन की व्यवस्था की है।

मंत्रियों ने संयुक्त रूप से कहा कि महाकुम्भ देश को एकता के सूत्र में पिरोता है। साथ ही देश की सांस्कृतिक विविधता तथा एकता के दर्शन होते हैं। बिहार खुद एक धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ प्रदेश है। उम्मीद करते हैं कि इस भव्य आयोजन में बिहार के लोगों का अधिक से अधिक प्रतिभाग रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button