स्वास्थ्य परामर्श केंद्र पर गणेश लक्ष्मी के साथ महाराजा हरिशचन्द्र का हुआ पूजन
पूजन समारोह में व्यापारी समाजसेवी रहे शामिल

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र पर भक्ति भाव की झलक देखने को मिली। रविवार को केंद्र दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी के साथ ही महाराजा हरिशचन्द्र का पूजन समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें सुबह से ही फूलों, रंग-बिरंगी झालरों और आम के पत्तों से सजाया गया। पूजन स्थल पर गणेश-लक्ष्मी की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई थी।
पूजन की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित वासुदेव ने विधि-विधान से गणेश जी का षोडशोपचार पूजन कराया। इसके बाद माता लक्ष्मी को लाल चुनरी, कमल का फूल, अक्षत, रोली और मिठाई अर्पित की गई।
इस अवसर पर केन्द्र समिति के कोषाध्यक्ष ब्रजेंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष डा. रवि और व्यवस्थापक बाल कृष्ण रस्तोगी ने यजमान के रूप में सर्वसमाज के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूजन के दौरान पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरया और जय माता दी के जयकार होती रही ।
इस मौके पर केन्द्र के संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी ने कहा कि रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र का उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना है।
भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और माता लक्ष्मी सुख-समृद्धि देती हैं। हमने आज यही कामना की है कि लोग निरोग रहें और खुशहाल रहें। वहीं
मीडिया प्रभारी धर्मनाथ रस्तोगी ने बताया कि केंद्र पर हर माह के अंतिम रविवार को विशेष स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाया जाता है।
जिसमें गरीब और जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क जांच की जाती है। आने वाले दिनों में इस सेवा को और भी बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर कई प्रमुख व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।



