राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर वॉकाथॉन, रंगोली प्रतियोगिता
रक्तदाता को किया सम्मानित,प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रक्तदाताओं को सम्मानित करने के साथ प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का वृहद आयोजन प्रदेश स्तर पर किया गया।
इस वर्ष राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की थीम “वन ड्राप ऑफ़ हुमानिटी . गिव ब्लड . सेव लिव्स .” है। कार्यक्रम के अंतर्गत, 30 सितम्बर को ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने वॉकाथॉन, रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं
वॉकाथॉन का भशुभारंभ, संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो देवेन्द्र गुप्ता एवं रवीन्द्र कुमार, निदेशक, राज्य रक्त संचरण परिशद, उप्र ने गुब्बारे उड़ाकर एवं हरी झंडी दिखा कर किया।
संस्थान के छात्रों ने बढ़ चढ़कर पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
30 सितम्बर की भााम संस्थान के विभिन्न स्थानों में रक्तदान का महत्व बताने वाला नुक्कड़ नाटक जागरूकता के लिए प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस 01 अक्टूबर, के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला के अन्तर्गत सीवी रमन सभागार, लाइब्रेरी कॉम्पलेक्स, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में प्रातः 10:30 बजे मुख्य अतिथि प्रो गौरव अग्रवाल,
कार्यकारी निदेशक संस्थान की अध्यक्षता में “स्वैच्छिक संस्थाओं, रक्तदाताओं तथा रक्तकेन्द्रों का सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम” विषय पर “वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 9 रक्तकेन्द्र, 10 रक्तदानविर आयोजक और 20 स्वैच्छिक रक्तदाता का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर आये हुए रक्तदान आयोजनकर्ता रक्तकेन्द्र व रक्तदाता को सम्मानित किया गया तथा पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
संस्थाओं व रक्तदाताओं ने अनुभव साझा किये तथा हाल में उपस्थित समस्त लोगों द्वारा रक्तदान करने व जनमानस को जागरूक करने की शपथ ली गयी।
इस अवसर पर रवीन्द्र कुमार, निदेशक, राज्य रक्त संचरण परिषद , उप्र, द्वारा सभी का स्वागत किया एवं स्वैच्छिक रक्तदान बढ़ाने का आवाहन किया एवं प्रदेश में रक्त सुरक्षा कार्यक्रम की स्थिति में प्रका। डाला।
तदोपरान्त डा संजय सोलंकी, संयुक्त निदेशक,राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने रक्तदान के महत्व को समझाया उनके उपरान्त डा प्रीती एलहैन्स, प्रो एवं विभागाध्यक्ष, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने अपने विचार व्यक्त किये, अन्त में मुख्य अतिथि प्रो गौरव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक द्वारा सम्बोधन किया गया।
प्रदेश में स्वैच्छिक रक्तदान की बढ़ोत्तरी पर खुशी व्यक्त की तथा अगले वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदे द्वारा लगभग चौबीस लाख रक्त यूनिट का लक्ष्य प्राप्त करने व स्वैच्छिक रक्तदान हेतु लोगों का आवाहन किया।
राकेश राय (राज्य रक्त संचरण परिशद), प्रकाश सिंह, संयुक्त निदेशक (प्रशासन), प्रो अनुपम वर्मा, प्रो अतुल सोनकर, डॉ भरत सिंह, डॉ पल्लवी रानी, डॉ आरूशी साहनी, डॉ वसुन्धरा सिंह, डॉ प्रियंका नागरथ एवं ट्रान्सफ्यूजन मेडिसिन विभाग के रेजिडेन्ट डॉक्टर भी उपस्थित रहे।



