उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

बच्चों में होने वाले कैंसर रोकथाम को चला जागरुकता कार्यक्रम 

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गोल्ड सितम्बर के तहत कार्यक्रम 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। गोल्ड सितम्बर के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

सोमवार को कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के पीडियाट्रिक आन्कोलाजी विभाग और पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा गोल्ड सितम्बर के तहत चाइल्डहुड कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो एमएल भट्ट एवं विभागाध्यक्ष डा गीतिका पंत के निर्देशन में सफलता पूर्वक किया गया ।

जिसका मुख्य उद्देश्य समाज तथा स्वस्थकर्मियों के बीच बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरुकता को बढ़ाना तथा बीमारी को पहचान कर रेखांकित करना था।

समय पर पहचान होने पर और इलाज होने पर शीघ्र स्वस्थ होने की सम्भावना अधिक रहती है। कार्यक्रम के दौरान कैंसर वारियर और कैंसर सर्वाइवर मौजूद थे जैसे सनी,

13 वर्ष, सिद्धार्थनगर (खून का कैंसर) अमन 15 वर्ष हरदोई (खून का कैंसर), अक्षत 3 वर्ष रायबरेली (खून का कैंसर), सृष्टि चौहान 9 वर्ष बहराइच (जर्म शैल ट्यूमर)।

इस कार्यक्रम में क्यूइज का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज, अभिभावकों, स्वास्थ्य कर्मियों की जागरूकता बढ़ायी गयी।

इस अवसर पर डा विजेन्द्र कुमार, डा वरूण विजय, डा प्रमोद कुमार गुप्ता, डा आयुष लोहिया और डा राखी जैन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button