रस्तोगी हास्पिटल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
पीएम मोदी के मन की बात के क्रम में लगाया शिविर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। पीएम मोदी के मन की बात के क्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
रविवार को मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र नाथ रस्तोगी ने बताया कि रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र द्वारा मासिक निशुल्क चिकित्सीय शिविर आयोजित किया।
उन्होंने बताया कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को अपने मन की बात करते हैं, उसी क्रम में रस्तोगी हास्पिटल भी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मरीजों की देखभाल, निशुल्क चिकित्सीय शिविर आयोजित किया जाता है।
जिसमें केजीएमयू के टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ सूर्य कांत हड्डी रोग विशेषज्ञ डा एके पांडे, विख्यात न्यूरो सर्जन डा जीके मित्तल, विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ, डा पंकज रस्तोगी एवं विख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित रस्तोगी ने अपनी सेवाएं अर्पित की।
इन सभी ने मरीजों का परीक्षण कर, उन्हें निशुल्क परामर्श दिया। सभी को दवाईयां भी निशुल्क वितरित की गईं। शिविर में कुल 290 मरीजों ने आज पंजीकरण कराया। जिसमें 47 पैथालॉजी जांचे निशुल्क की गयी।
संरक्षक हरी जीवन रस्तोगी के अस्वस्थ होने के कारण डा रवि रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी, रितेश (अमित), प्रमोद, सुधीर, ब्रिजेंद्र, बालकृष्ण एवं दीपक यादव ने सहयोग प्रदान किया।



