उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था के लिए तकनीकी विशेषज्ञ – डॉ जीपी गुप्ता 

विश्व फार्मासिस्ट दिवस वैज्ञानिक सेमिनार

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था के लिए तकनीकी विशेषज्ञ है।

शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सभागार में वैज्ञानिक सेमिनार आयोजित किया गया।

जिसकी थीम “Empowering फार्मासिस्टस फॉर healthier फ्यूचर्स ” “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जीपी गुप्ता, निदेशक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय ने कहा कि ड्रग इंटरैक्शन को रोकना, दवाओं की सही डोज का निर्धारण, फार्माकोविजिलेंस तथा दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग को सुनिश्चित करना फार्मासिस्ट के अत्यंत महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य हैं।

उन्होंने कहा कि दवा चिकित्सा की सुरक्षा और प्रभावशीलता में फार्मासिस्ट की विशेषज्ञ भूमिका महत्वपूर्ण है और फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था के महत्वपूर्ण तकनीकी विशेषज्ञ हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. एचएन त्रिपाठी, निदेशक एवं विभागाध्यक्ष, इंटरनल मेडिसिन, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने कहा कि दवाओं के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार्य नहीं है।

चिकित्सकों, फार्मासिस्टों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं के उपयोग में हमेशा सजग और सतर्क रहना होता है । उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को सराहनीय बताया।

डॉ. पुष्पेंद्र सांगवान, विभागाध्यक्ष, आईसीयू, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने आईसीयू में दवाओं के प्रयोग, सही डोज, दवा की प्रतिक्रिया एवं औषधि-सुरक्षा पर विस्तृत एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया।

उन्होंने गंभीर मरीजों में दवा के चयन, खुराक निर्धारण और निगरानी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरण तक सीमित स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं, बल्कि दवा की गुणवत्ता, सुरक्षित उपयोग, डोज, ड्रग इंटरैक्शन, रोगी परामर्श, फार्माकोविजिलेंस और तर्कसंगत औषधि उपयोग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस की इस वर्ष की थीम फार्मासिस्टों के ज्ञान, कौशल और दक्षता को निरंतर मजबूत करने तथा उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप अवसर प्रदान करने का संदेश देती है।

कार्यक्रम में महामंत्री अशोक कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी नायक, उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं शिवकरन यादव, रिटायर विंग के अध्यक्ष जय सिंह सचान, एचएल राज, दीक्षित, यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष आदेश कृष्ण, महासचिव

देवेंद्र, जनपद सचिव धीरेन्द्र, संरक्षक उपेंद्र, यूथ महिला विंग की अध्यक्ष अनुराधा सहित अजीत, अवधेश, अभिषेक, अनिल, सलमान तथा फार्मासिस्ट फेडरेशन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button