दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, बचाव में दौड़ी महिला को पीटा
जमीनी विवाद में घर में घुसकर दंपति की पिटाई, मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। गाँवो में बाहुबलियो के हौसले बुलंद होते नजर आ रहें हैं।
मामला असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे बरियार में जमीनी विवाद के चलते बाहुबलियों ने घर घुसकर पीड़ित चन्द्रशेखर सिंह पुत्र शिव सागर सिंह पर लाठी डंडो से हुए हमले का है।
जहाँ पीड़ित पक्ष चंद्र शेखर सिंह को पीटते हुए देख दौड़ी पत्नी को भी दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटते गाली गलौज करते हुए पीटा। साथ ही दबंगों ने लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी देने के साथ चिथड़े उड़ा देने धमकी देते हुए चले गए।
पीड़ित चंद्रशेखर सिंह पुत्र शिवसागर सिंह निवासी ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जनों की विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार बीते 22 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे गांव के ही संतोष सिंह पुत्र बृजबिहारी सिंह, अर्जुन सिंह पुत्र जगत नारायण सिंह, मदन सिंह, आकाश सिंह, अंकित सिंह अपने साथ 10-15 अज्ञात लोगों को लेकर अँधेरे में आए और मारपीट करना शुरू कर दिया।
वहीं जब पीड़ित का बचाव करने के लिए डायल 112 को सूचना दी गयी तब तक दबंग पीटने में कामयाब रहे और जब डायल 112 मौके पर पहुंची जहाँ विलखते देख पीड़ित चंद्र शेखर को लेकर कोतवाली पहुंची।
जहाँ मेडिकल जाँच के लिए सिद्धदौर सीएचसी भेजा गया। जबकि पीड़ित पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सभी लाठी-डंडों व लाइसेंसी बंदूक से लैस थे। वहीं
बीच-बचाव को आयी पत्नी कविता सिंह को भी घर में घसीट कर पीटा, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने परिवार को जड़ से खत्म करने और जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद भी फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जिससे परिवार दहशत में है। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर मेडिकल परीक्षण, साक्ष्य संकलन और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
शरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने उक्त आरोपी जनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि बीते दिनों उपरोक्त दबंगों ने पीड़ित पक्ष के नाम खतौनी में दर्ज पुश्तैनी जमीन गाटा संख्या 101 पर पेड़ की कटाई की थी।
जहाँ पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में सूचना दी गयी और पेड़ की कीमत लगाकर रुपया देकर समझौता किया गया था। जबकि दबंगों ने कहा अब दोबारा ऐसा कार्य नहीं होगा। फिर भी दबंग मानने को तैयार नहीं आये दिन जमीन पर कब्ज़ा करने की फिराक में लगे रहते हैं।
वहीं पीड़ित पीड़ित पक्ष का कहना है कि जमीन की साफ सफाई और गड्डा खुदाई करने को देखने के लिए मौके पर गया और वापस घर आया। जहाँ दबंगों ने बाहुबल के साथ घर पर हमला कर दिया।
इससे यही साबित होता है कि दबंगों में कानून का भय नहीं है या उन्हें कहीं से संरक्षण मिल रहा है। जिससे आये दिन पीड़ित को निशाना बनाने की जुगत लगाते रहते हैं। वैसे भी दबंग पेड़ कटाई की ठेकेदारी करते हैं और पुलिस के साथ प्रतिदिन उठना बैठना रहता है। जिससे उन्हें कोई कानून का भय नहीं है।


