उत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबर

अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग अध्यक्ष ने प्रशिक्षण सत्र का किया शुभारंभ 

15 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी।

मंगलवार को चयनित ग्रामीण महिलायें मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र डालीगंज में कौशल सुधार प्रशिक्षण योजनान्तर्गत कुल 50 महिलाओं का 15 दिवसीय प्रशिक्षण संचालित किया गया।

वहीं मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत अध्यक्ष उप्र अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग द्वारा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर मधु तांबे पूर्व उप निदेशक, सूचना विभाग अवधेश कुमार गौतम, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, तनुजा प्राचार्य, मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, डालीगंज, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी, शिशुपाल सिंह, वरिष्ठ सहायक एवं जितेन्द्र नाथ शुक्ल,

औद्योगिक सहकारी पर्यवेक्षक आदि कर्मचारी केन्द्र पर उपस्थित रहे। बैजनाथ रावत द्वारा समस्त उपस्थित प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये सम्बन्धित ट्रेड में कौशलता बढ़ाते हुये केन्द्र राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से

अपना रोजगार स्थापना करते हुये स्वदेशी उत्पाद को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी कम में मधु तांबे द्वारा प्रशिक्षार्थियों को उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा उद्यम स्थापना के लिए पीएमईजीपी,

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजनाओं के द्वारा वित्त पोषण से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। साथ ही प्राचार्य तनुजा द्वारा कौशल सुधार प्रशिक्षण से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button