विश्व धरोहर स्थलों, प्राचीन मंदिरों के सांस्कृतिक विरासतों का करें दर्शन
आईआरसीटीसी की तरफ मिलेगा हवाई टूर

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। विश्व धरोहर स्थलों, प्राचीन मंदिरों के सांस्कृतिक विरासतों के दर्शन कराने के लिए हवाई यात्रा की सुविधा दी जा रही है। मंगलवार को
आईआरसीटीसी ने यात्रियों को विमान द्वारा “हार्ट ऑफ एमपी – भोपाल–पचमढ़ी एस्केप” (05 रात/06 दिन) का विशेष पर्यटन पैकेज की शुरुआत की है।
भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड कार्यालय द्वारा 31 अगस्त से 05 सितम्बर तक विमान द्वारा “हार्ट ऑफ एमपी भोपाल–पचमढ़ी एस्केप” (05 रात/06 दिन) तक एक आकर्षक घरेलू पर्यटन पैकेज का संचालन किया जा रहा है।
इस विशेष टूर के अंतर्गत यात्रियों को मध्य प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों, विश्व धरोहर स्थलों, प्राचीन मंदिरों तथा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा।
जानें टूर की प्रमुख विशेषताएँ..
इस यात्रा में यात्रियों के लिए लखनऊ से आने-जाने की विमान यात्रा, आरामदायक होटल आवास, नाश्ता एवं रात्रि भोजन, सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा शामिल है। यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की जाएगी।
इस टूर के अंतर्गत यात्रियों को निम्नलिखित प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। जिसमें भोपाल, साँची स्तूप, उदयगिरि गुफाएँ, भोजपुर मंदिर, भीमबेटका रॉक शेल्टर्स तथा पचमढ़ी के प्रमुख दर्शनीय स्थल शामिल हैं।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य ₹54,000/- प्रति व्यक्ति, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹40,600/- प्रति व्यक्ति तथा तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर ₹38,500/- प्रति व्यक्ति होगा।
माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों का पैकेज मूल्य ₹33,100/- (बेड सहित) एवं ₹33,100/- (बिना बेड) होगा। 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड पैकेज मूल्य ₹16,600/- प्रति बच्चा निर्धारित है। अजीत कुमार सिन्हा
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी, उत्तर क्षेत्र ने बताया कि
इस टूर की बुकिंग “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी तथा सीटें सीमित हैं। उक्त यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है।
अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए दिए मोबाइल नम्बरों पर 9236391909 / 9305111765 / 9236391911 संपर्क कर सकते हैं।



