उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

अधिकांश कैंसर तंबाकू एवं धूम्रपान से जुड़े होते – प्रो एमएलबी भट्ट 

विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में किया जागरूक 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों द्वारा कैंसर के बारे जागरूक किया गया । सोमवार को

विश्व हेड एंड नेक कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसका उद्देश्य आमजन को सिर एवं गर्दन के कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच के महत्व को बताना तथा इस बीमारी की रोकथाम के उपायों से अवगत कराना था। जिसमें

रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के एडिशनल प्रोफेसर एवं डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने सिर एवं गर्दन के कैंसर में कीमोथेरेपी एवं रेडियोथेरेपी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक रेडियोथेरेपी तकनीकों के माध्यम से कैंसर का प्रभावी एवं सुरक्षित उपचार संभव है। वहीं

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि सिर एवं गर्दन के अधिकांश कैंसर तंबाकू एवं धूम्रपान से जुड़े होते हैं, जिन्हें जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और समय पर जांच के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित स्क्रीनिंग एवं कैंसर के शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से लेने का आह्वान किया। साथ ही

सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रियांक ने सिर एवं गर्दन के कैंसर के आधुनिक सर्जिकल उपचार के बारे में जानकारी दी।

असिस्टेंट प्रोफेसर, रेडिएशन ऑनकालॉजी विभाग डॉ. रूमीता सिंह नें कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मरीजों के परिजनों की जिज्ञासाओं का समाधान प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से किया।

इस मौके पर संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय, रेडिएशन ऑनकालॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.शरद सिंह, सर्जिकल ऑनकालॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर वर्मा सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य, नर्सिंग अधिकारी एवं मरीजों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button