उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डा. बीके सिंह चौहान ने संभाली बलरामपुर अस्पताल निदेशक की जिम्मेदारी 

संघ पदाधिकारियो का बधाई देने शिलसिला शुरू

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। बलरामपुर अस्पताल के नवनियुक्त निदेशक डा. बीके सिंह चौहान ने कार्यभार संभाल लिया।

सोमवार को डॉ सिंह द्वारा निदेशक का पदभार संभालते ही अस्पताल में बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिन भर चलता रहा।

ज्ञात हो कि इसके पहले बतौर कार्यवाहक निदेशक पद पर डा. विवेक गुप्ता ने जिम्मेदारी संभालते रहे। डॉ गुप्ता को लोकबंधु अस्पताल में निदेशक के पद की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं अस्पताल में नये निदेशक को बधाई देने के लिए डाक्टरों और कर्मचारियों का ताँता लगा रहा।

जिसमें डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार, प्रदेश अध्यक्ष जेके सचान, महामंत्री एवं चीफ फार्मासिस्ट प्रद्युमन सिंह डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन (डीपीए) के

प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, मनमोहन मिश्रा समेत सभी फार्मासिस्टों ने डा. सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए बधाई दी। इसी क्रम में डा. बीके सिंह चौहान ने बताया कि मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे, यही हमारी प्राथमिकता है।

ज्ञात हो कि डॉ सिंह पूर्व में अस्पताल में बतौर चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी कई वर्षों तक संभाली है। इसलिए अस्पताल की कार्यशैली को बेहतर तरीके से समझते हैं।

साथ ही प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. चौहान पुन: यहाँ निदेशक के रूप में आना हम सभी के लिए गर्व का विषय है और उनके कुशल मार्गदर्शन में यह चिकित्सालय सेवा और गुणवत्ता के नए आयाम स्थापित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button