उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

यह साझेदारी नागरिक स्वास्थ्य कल्याण में देगी महत्वपूर्ण योगदान – विशाख जी 

लखनऊ छावनी बोर्ड एवं जिला स्वास्थ्य समिति के साथ हुआ समझौता 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए समझौता किया गया।

सोमवार को लखनऊ छावनी परिषद एवं जिला स्वास्थ्य समिति के मध्य “सहयोगात्मक स्वास्थ्य पहलों (Collaborative Healthcare Initiatives) के माध्यम से जनस्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण” के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी विशाख जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वित प्रयास नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी छावनी क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देगी। साथ ही

मुख्य अधिशासी अधिकारी, लखनऊ छावनी बोर्ड, अभिषेक राठौर ने अपने संबोधन में बताया कि इस एमओयू के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, विशेष स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के क्रम में नीता मेमोरियल पॉलीक्लिनिक के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में उप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी जोशी एवं लेडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघा गुप्ता द्वारा पॉलीक्लिनिक में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं के विकास तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक के उन्नयन से छावनी क्षेत्र के नागरिकों को और अधिक व्यापक, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में छावनी बोर्ड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय एवं नीता मेमोरियल पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तथा अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव,

अपर मुख्य चिकित्साधिकार डॉ एपी सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप प्रताप सिंह, छावनी बोर्ड के नामित सदस्य प्रमोद शर्मा, उप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी जोशी तथा लेडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघा गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button