उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

भारत का हेल्थ सिस्टम आत्मनिर्भर और जन-केंद्रित बनकर उभरा- राजनाथ सिंह 

केजीएमयू का मना 22वां दीक्षांत समारोह 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का 22 वां दीक्षांत समारोह मनाया गया।

सोमवार को संस्थान के पंडित अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहे। वहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हेल्थ सिस्टम आत्मनिर्भर और जन-केंद्रित बनकर उभरा है। अफोर्डेबल हेल्थ केयर से लेकर स्वदेशी मेडिकल टेक्नोलॉजीज , जीन थेरेपी, कार -टी सेल थेरेपी और मेडिकल रिसर्च तक, देश स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि अंगदान मानवता को दिया जा सकने वाला सबसे बड़ा उपहार है, और इसके प्रति जागरूकता फैलाने में डॉक्टरों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि

आर्टिफिशल इंटेलीजेंस चिकित्सा को अधिक सक्षम बना सकता है। लेकिन मरीज को यह विश्वास नहीं दिला सकता कि “सब ठीक हो जाएगा।” यह विश्वास केवल एक संवेदनशील और करुणामय डॉक्टर ही दे सकता है। इसलिए डॉक्टरों को संवेदना और करुणा को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।

भारतीय परंपरा में चिकित्सक को ईश्वर का स्वरूप माना गया है। हर सफल उपचार केवल एक मरीज को स्वस्थ नहीं करता, बल्कि देश की ह्यूमन कैपिटल को भी मजबूत बनाता है। ज्ञान के साथ संवेदना, करुणा और सेवा-भाव ही एक डॉक्टर की सबसे बड़ी शक्ति है।

चिकित्सक का दायित्व केवल पेशेंट केयर तक सीमित नहीं, बल्कि करुणा, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ केयरिंग फॉर द पेशेंट का भी है। यही चिकित्सा की सबसे बड़ी पहचान है।

साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा ब्रजेश पाठक ने कहा धरती पर चिकित्सक ईश्वर का रूप होते हैं। आप सभी पुण्यात्माएं हैं, जो धरा पर मानवता की भलाई के लिए भेजे गए हैं। वहीं समारोह की अध्यक्षता

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। राज्यपाल ने 1707 उपाधियां, 20 मेधावियों को 54 पदक, जनपद हरदोई के 400 आंगनबाड़ी केंद्रों को किटें, पुलिस लाइन की बेटियों सहित 200 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण की सौगात दी।

इस अवसर पर राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार मयंकेश्वर शरण सिंह, महापौर, लखनऊ सुषमा खर्कवाल, सदस्य, विधान परिषद मुकेश शर्मा, सदस्य, विधान परिषद रामचंद्र प्रधान,महानगर अध्यक्ष, भाजपा, लखनऊ आनंद द्विवेदी,

संस्थान कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद, प्रति कुलपति प्रो अंजू अग्रवाल, डीन, नर्सिंग प्रो अमिता पाण्डेय, डीन, एकेडमिक प्रो वीरेंद्र आतम,

डीन, डेंटल प्रो जीके सिंह, डीन, पैरामेडिकल प्रो केके सिंह, डीन, क्वालिटी एश्योरेंस प्रो राजीव गर्ग, डीन, रिसर्च प्रो हरदीप मल्होत्रा, रजिस्ट्रार अर्चना गहरवार एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button