उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

डीपीआरए प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम से मिला, सौंपा ज्ञापन

फार्मासिस्टों के पदनाम और वेतनमान संशोधन की उठाई मांग

 

​लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डीपीआरए प्रतिनिधिमंडल ने फार्मासिस्टों के पदनाम और वेतन संसोधन को लेकर डिप्टी सीएम से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा ।

सोमवार को ‘सम्बद्ध-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उप्र के अंतर्गत ‘डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन’ के प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाक़ात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने फार्मासिस्टों की लंबे समय से लंबित न्यायसंगत मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम को लंबित मांगो से अवगत कराया।

​प्रतिनिधिमंडल में प्रदुम्न सिंह महामंत्री, राजीव कुमार प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष, लखनऊ,

श्रवण चौधरी प्रदेश कोषाध्यक्ष, अजय कश्यप जिला मंत्री, लखनऊ शामिल रहे। वहीं

​एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को हाल ही में जारी राजपत्र में

​केंद्र के अनुरूप पदनाम और वेतनमान में संशोधन को उत्तर प्रदेश के फार्मासिस्ट संवर्ग के पद धारकों का पदनाम एवं वेतनमान तत्काल संशोधित किया जाये जाने के बारे में अवगत कराया।

​टाई-अप नियम के तहत तत्काल लागू करने का पदाधिकारियों ने आग्रह करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा जो भी आदेश, पदनाम परिवर्तन या वेतन वृद्धि की जाती है, वह उत्तर प्रदेश सरकार के साथ पूर्व से स्वीकृत सामंजस्य के तहत राज्य में भी स्वतः लागू की जाती है। जिसे उत्तर प्रदेश में भी अविलंब लागू किया जाने की मांग दोहराई गयी ।

​इसी क्रम उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बिना देरी किये मांग पत्र पर त्वरित अपर मुख्य सचिव अमित घोष को निर्देशित करते हुए ‘तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित कर दिया।

उपमुख्यमंत्री द्वारा जैसे ही सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया वैसे ही प्रतिनिधि मंडल में खुशी लहर दौड़ गयी। डिप्टी सीएम के इस फैसले से प्रतिनिधि मंडल व फार्मासिस्ट में काफी उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया है।

प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री की इस महानता और दयालुता के लिए सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आभार जताया है।

​अंत में, प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद जताते हुए कहा कि कार्य के पूर्ण होते ही समस्त फार्मासिस्ट परिवार उनके इस उपकार का सदैव ऋणी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button