उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

55 फीसदी देश में एथेनॉल का उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में – योगी आदित्यनाथ 

गौतमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया शिलान्यास 

 

नॉएडा। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया।

शनिवार को एथनोल ब्लेंडिंग नीति लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक राज्य बनकर उभरा है। देश के कुल एथेनॉल उत्पादन का लगभग 55 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में हो रहा है।

इससे हमारे चीनी उद्योग को नई मजबूती मिली है। देश में सर्वाधिक सीबीजी (कंप्रेस्ड बायोगैस) प्लांट भी उत्तर प्रदेश में स्थापित हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष में प्रदेश में 100 सीबीजी प्लांट स्थापित किए जाएं।

देश के कुल एथेनॉल उत्पादन का लगभग 55 प्रतिशत अकेले उत्तर प्रदेश में हो रहा है। देश में सर्वाधिक कम्प्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट भी उत्तर प्रदेश में स्थापित हैं। अगले एक वर्ष में प्रदेश में 100 सीबीजी प्लांट स्थापित करने का हमारा लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड तथा एसेंट-के सर्किट्स के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की उद्योगोन्मुखी नीतियों, बेहतर आधारभूत अवसंरचना और निवेशक-अनुकूल वातावरण के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है।

यह निवेश रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने गौतमबुद्धनगर में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मंडल की विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाओं में प्रत्येक लोक सभा क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च महत्व दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास संबंधी प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर विकास परियोजनाओं का पारदर्शिता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button