लेफ्टिनेंट जनरल ने वीर सैनिकों को अर्पित की श्रद्धांजलि
ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज परेड ग्राउंड में जनरल ऑफिसर को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में जनरल ऑफिसर को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
बुधवार को आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट और अभिलेख प्रमुख एवं एएमसी के कर्नल कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के युद्ध स्मारक में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को‘श्रद्धांजलि’ अर्पित कर उनके कर्तव्यों को नमन किया।
लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह अपने 38 वर्षों से अधिक की शानदार सैन्य सेवा पूरी करने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह आगामी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्ति हो रहे हैं ।
शिविंदर सिंह के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज परेड ग्राउंड में जनरल ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल ऑफिसर ने सम्मान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल अमित चोपड़ा और द्वितीय परेड कमांडर कैप्टन अभिनीत सिंह सेंगर के
नेतृत्व वाले टुकड़ी का निरीक्षण किया। इन दोनों समारोहों में एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के अधिकारी, जूनियर कमीशन्ड अधिकारी, अन्य रैंक एवं रिक्रूट शामिल हुए।



