प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की शासि परिषद की 11वीं बैठक
देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री एवं उपराज्यपाल बैठक में रहे मौजूद

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग शासि परिषद की 11वीं बैठक आयोजित की गई।
जिसमें देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहे। उच्च स्तरीय बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास था।
जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों ने हिस्सा लिया। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य देश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समावेशी विकास की रूपरेखा पर मंथन किया गया साथ ही चार प्रमुख स्तंभों पर चर्चा की गई।
जिसमें मानव पूंजी उत्पादक रोजगार उद्यमिता स्वास्थ्य पोषण और सभी के लिए सामान्य व सम्मान पर फोकस किया गया।
इसी क्रम में सहकारी संघवाद टीम इंडिया की भावना को आगे बढ़ाते हुए केंद्र और राज्यों के बीच आपसी सहयोग पर जोर दिया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे।



