उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

जंतर मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 

पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन की अगुवाई 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। देश की राजधानी दिल्ली के कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में प्रदर्शन जारी रहा।

शनिवार को जंतर मंतर से लेकर सोशल मीडिया तक नीट पेपर लीक व सीबीएसई ओएसएम में हुई गड़बड़ी के लिए जवाबदेह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग गूँजती रही। एक्स पर भी यह ट्रेंड किया और फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी यह दिनभर वायरल होता रहा।

वहीं प्रदर्शन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो ke नारे लगाते रहे। रोजगार अधिकार अभियान ने देश में शिक्षा व रोजगार और व्यवस्था में जवाबदेही तय करने के सवाल को विमर्श के केंद्र में लाने के लिए आंदोलन में शामिल नौजवानों को बधाई दी है।

आज रोजगार अधिकार अभियान की तरफ से एक्स पर कैंपेन भी चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नौजवानों और संवेदनशील नागरिकों ने हिस्सा लिया।

वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना रहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है। जबसे मोदी सरकार बनी है पूरे सिस्टम को इन्होंने गैर जवाबदेह बना दिया है। करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया गया और दर्जनों बच्चों ने आत्महत्या कर ली बावजूद इसके कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की न्यूनतम मांग को भी मानने को सरकार तैयार नहीं है। मांग की कि यदि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

आज नौजवानों के आंदोलन को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और अभियान के सलाहकार अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने भी समर्थन दिया। इसके अलावा रोजगार अधिकार अभियान के नेताओं ने जंतर-मंतर जाकर भी आंदोलन में हिस्सा लिया।

अभियान ने उम्मीद जताई कि देश के विमर्श को बदलने वाले इस आंदोलन से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन के अधिकार और कॉर्पोरेट व अरबपतियों की संपत्ति पर टैक्स लगाने का सवाल भी मजबूती से उठेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button